जय माँ सरस्वती माता की आरती (mata saraswati ji ki aarti)

Spread the love

जय माँ सरस्वती माता की आरती

ॐ जय सरस्वती माता, मैय्या जय सरस्वती माता |
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता || ॐ जय माता सरस्वती

ॐ जय सरस्वती माता

चन्द्रबदनि पद्मासिनि, मैय्या कृति मंगलकारी |
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी || ॐ जय माता सरस्वती

ॐ जय सरस्वती माता

बाएं कर में वीणा, दाएं कर माला |
शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला || ॐ जय माता सरस्वती

ॐ जय सरस्वती माता

देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया |
बैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया || ॐ जय माता सरस्वती

ॐ जय सरस्वती माता

विद्यादान प्रदायनि, ज्ञान प्रकाश भरो |
मोह अज्ञान की निरखा, जग से नाश करो || ॐ जय माता सरस्वती

ॐ जय सरस्वती माता

धूप, दीप, फल, मेवा, माँ स्वीकार करो |
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो || ॐ जय माता सरस्वती

ॐ जय सरस्वती माता

माँ सरस्वती जी की आरती, जो कोई जन गावे | जो कोई जन गावे |
हितकारी सुखकारी, हितकारी सुखकारी,
ज्ञान भक्ति पावै || ॐ जय माता सरस्वती

ॐ जय सरस्वती माता

ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता |
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता || ॐ जय माता सरस्वती

ॐ जय सरस्वती माता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *