आम रस (Aamras)

Spread the love

आम रस

सामग्री : 1 किलो पके आम, 1/2 कप चीनी, 1 कप दूध, 1/4 छोटा चम्मच केसर।

विधि : पके आम को छील कर काट कर मिक्सी में डालें। इसे चीनी, दूध या पानी के साथ पीस लें। आम रस में 3 तरह के फ्लेवर मिला सकती हैं। महाराष्ट्र में आम रस में इलायची पाउडर डाला जाता है। गुजरात में सोंठ में घी डाल कर ऊपर से आम रस डाला जाता है। राजस्थान में केसर के साथ आम को मैश किया जाता है। आम रस को पूरी या पराठों के साथ परोसा जाता है, जिसे बच्चे चटखारे ले कर खाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *